नोएडा में बारिश ने खोली सिस्टम की पोल, जलभराव पर अथॉरिटी के CEO का बड़ा एक्शन; अधिकारियों पर गिरी गाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 28, 2026, 08:12 PM IST

नोएडा में मंगलवार को हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई, वहीं शहर की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति भी सामने आ गई। कुछ ही देर की बारिश में कई सड़कें और अंडरपास जलमग्न हो गए, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मामले को गंभीर मानते हुए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पूरे विभाग को अंतिम चेतावनी जारी की।

Noida Waterlogging: आज यानी 28 जुलाई मंगलवार को नोएडा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई। दोपहर के समय हुई बारिश से मौसम अचानक खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी, क्योंकि थोड़ी ही देर की बारिश ने नोएडा की जल निकासी व्यवस्था की खामियों को फिर उजागर कर दिया। बारिश थमते ही शहर के कई प्रमुख इलाकों की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Noida Waterlogging

नोएडा में जलभराव से बढ़ी मुसीबत

कहां-कहां दिखा जलभराव?

नोएडा में कई जगहों पर सड़क पर इतना पानी भर गया कि वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। सेक्टर-100 स्थित बौड़ा महादेव मंदिर के आसपास, सेक्टर-99, सेक्टर-37 अंडरपास, बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास, सर्फाबाद, बरौला और सेक्टर-62 समेत कई इलाकों में सड़कें जलमग्न दिखाई दीं। इसके अलावा शहर की कई कॉलोनियों और गांवों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे स्थानीय लोगों की दैनिक आवाजाही और जनजीवन प्रभावित हुआ।

End of Feed