नोएडा में दौड़ेंगी 50 ई-बसें, जेवर एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान; हर 15 मिनट में मिलेगी बस

नोएडा में जल्द ही 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसें चार अहम रूटों पर चलाई जाएंगी। जिससे जेवर एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और प्रमुख इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।इससे ट्रैफिक जाम घटेगा और यात्रियों को सस्ती व सुविधाजनक यात्रा मिलेगी।

Noida Electric Bus: नोएडावासियों के लिए जल्द ही सफर पहले से अधिक आसान और आरामदायक होने वाला है। नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने मिलकर 50 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला किया है। इन बसों को शहर में चार अहम रूटों पर चलाया जाएगा। जिससे नोए़डा, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के बीच सीधी कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। इन बसों के संचालन से ट्रैफिक जाम में कमी आने के साथ ही प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है। साथ ही यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा भी मिलेगी।

electric bus- AI

सांकेतिक फोटो (AI Image)

नोएडा में किन रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

  • रूट-1: बॉटनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट (गौड़ चौक) तक – 8 बसें, दूरी - करीब 20 किमी
  • रूट-2: बॉटनिकल गार्डन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक – 16 बसें, दूरी - करीब 60 किमी
  • रूट-3: बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-62 – 12 बसें, दूरी - करीब 30 किमी
  • रूट-4: बॉटनिकल गार्डन से सूरजपुर कलेक्ट्रेट तक – 8 बसें (वैकल्पिक रूट के लिए 6 बसें)

End of Feed