नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: जहां कभी करते थे खेती, अब वहीं से कल पहली बार उड़ान भरेंगे जेवर के 170 किसान

पहले दिन विशेष उड़ान में 170 से अधिक ऐसे किसान ज़ेवर से लखनऊ की यात्रा करेंगे जिन्होंने इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी।इन किसानों में 20 के करीब महिलाएं भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के विकास इतिहास में 15 जून 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से वाणिज्यिक उड़ान सेवाओं की शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े एविएशन, लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी हब के रूप में अपनी नई पहचान की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाएगा।

नोएडा एयरपोर्ट जेवर

नोएडा एयरपोर्ट जेवर

वहीं, पहले दिन विशेष उड़ान में 170 से अधिक ऐसे किसान ज़ेवर से लखनऊ की यात्रा करेंगे जिन्होंने इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी।इन किसानों में 20 के करीब महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकांश किसानों के लिए यह जीवन की पहली हवाई यात्रा है। किसान लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और हवाई अड्डा परियोजना के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। इस पूरे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह कर रहे हैं।

End of Feed