Noida: अमेरिका का सर्वर और बिसरख का ठिकाना, स्कूलों को बम की धमकी देने के पीछे था सट्टेबाजी रैकेट; 6 गिरफ्तार

नोएडा STF ने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बिसरख से चल रहे इस अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी रैकेट में नेपाल के एमबीए और बीबीए डिग्री धारक शामिल थे, जो VPN के जरिए ठगी कर रहे थे।

Noida Bomb Hoax Arrest: उत्तर प्रदेश STF ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जांच में जो खुलासा हुआ है, वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। पुलिस ने बिसरख इलाके के एक घर से छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जो न केवल धमकी भरे ईमेल भेज रहे थे, बल्कि वहां से एक अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी रैकेट भी चला रहे थे।

Noida School Bomb Threat Arrest

नोएडा के स्कूलों को डराने वाले 6 गिरफ्तार, हवाला और बिटकॉइन का खेल भी खुला

नोएडा के 20 स्कूलों में मचा था हड़कंप

बीती 23 जनवरी को नोएडा के करीब 20 नामी स्कूलों को एक ईमेल मिला था, जिसमें दावा किया गया था कि स्कूल परिसर में बम रखे गए हैं। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले मिली इस धमकी ने पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए थे। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने घंटों छानबीन की, लेकिन अंत में ये सभी धमकियां फर्जी निकलीं।

End of Feed