Noida News: ऑटो में बहस के बाद महिला मैनेजर से मारपीट, काली स्कॉर्पियो से आए दबंगों ने बाल पकड़कर पीटा

Noida News: नोएडा के सेक्टर-63 में एक्सप्रेस बिल्डर्स की महिला प्रबंधक से ऑटो में कहासुनी के बाद एफएनजी पुल पर बाइक व बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने बीच सड़क पर बाल पकड़कर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Noida News: दिल्ली-NCR में बेखौफ दबंगों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक महिला प्रबंधक के साथ बीच सड़क पर दरिंदगी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऑटो में बैठने और बात करने को लेकर हुई मामूली बहस के बाद बाइक सवार और बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो -N सवार दबंगों ने ऑटो को रुकवाकर महिला को बाहर खींचा और उसके बाल पकड़कर जमकर पिटाई की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी अमर सिंह यादव और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Noida Sector 63 Crime news

आरोपियों पर केस दर्ज

ऑटो में बैठने को लेकर हुआ था विवाद

दैनिक हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को दी गई शिकायत में ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी आयशा गुप्ता ने बताया कि वह सेक्टर-63 के एच-ब्लॉक स्थित 'एक्सप्रेस बिल्डर्स' में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। घटना वाले दिन 16 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने ऑफिस से निकली थीं। शाम करीब 6:45 बजे वह सेक्टर-63 थाने के ठीक सामने एफएनजी चौराहे पर पहुंचीं और पर्थला जाने के लिए एक ऑटो में बैठीं। इसी दौरान वहां अमर सिंह यादव नाम का व्यक्ति भी आया। ऑटो में बैठने और तेज आवाज में बोलने को लेकर अमर सिंह और महिला मैनेजर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अमर सिंह ने महिला के साथ अभद्रता की और बहस के दौरान उन्हें देख लेने की धमकी दी।

End of Feed