Noida Accident: नोएडा में लग्जरी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, एक युवती की मौत

नोएडा में बुधवार देर रात एक लग्जरी स्कोडा कार तेज रफ्तार से जाते हुए अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों लोग एक प्राइवेट बैंक में काम करते थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Noida Accident News: नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार लग्जरी स्कोडा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक युवती की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Noida Accident

नोएडा में भीषण हादसा

नोएडा में कहां हुआ हादसा

यह हादसा सेक्टर-71 अंडरपास के पास बाबा बालकनाथ मंदिर के सामने हुआ। कार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जार रही थी, इसी दौरान बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई। पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना रात को करीब एक बजे मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने कार में सवार दो युवतियों और एक युवक को तुरंत बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया।

End of Feed