नोएडा में काल बनी लग्जरी कार, BMW की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, पुलिस हिरासत में आरोपी

Noida Accident News: यूपी के नोएडा जिले में तेज रफ्तार BMW ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार की पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक और कार दोनों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Noida Road Accident: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत निहारी स्थित सरस्वती स्कूल के सामने देर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार BMW कार ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और साइकिल सवार सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

Noida Accident

नोएडा में BMW की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

BMW की टक्कर से एक की मौत

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने इस दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 49 वर्षीय अशोक शर्मा के रूप में की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक नोएडा के बरौला गांव के निवासी था। जानकारी के अनुसार, अशोक देर रात अपने काम खत्म कर घर वापस लौट रहा था, तभी काल बनी लग्जरी कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में अशोक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

End of Feed