Noida News: सेक्टर 95 फ्लाईओवर अंडरपास में भरे बारिश के पानी में फंसी एम्बुलेंस, हवा-हवाई साबित हुए प्रशासन के दावे

Noida Sector 95 Underpass waterlogging News: नोएडा में आज यानी शुक्रवार 7 अगस्त को सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। यहां के सेक्टर 95 फ्लाईओवर के पास 3-4 फीट पानी में NGO की एम्बुलेंस फंस गई।

Noida Sector 95 Underpass waterlogging News: जिस बारिश के लिए आप मन्नतें मांग रहे थे। जिस बारिश का इंतजार आपको महीनों से था। वो बारिश आज हुई और खबर लिखे जाने तक जारी थी। लगभग पूरे नोएडा शहर में आज यानी शुक्रवार 7 अगस्त को सुबह से ही बारिश हो रही है। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर लगातार जारी है। इससे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को दिक्कतें भी हुईं। लेकिन एक तस्वीर ऐसी भी आई, जिसने सभी को विचलित कर दिया।

Noida Ambulance

नोएडा में अंडरपास में भरे पानी में फंसी एम्बुलेंस

दिल्ली-एनसीआर के अन्य इलाकों की ही तरह नोएडा में भी सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलजमाव की तस्वीरें आने लगीं। ऐसा लगा जैसे अपनी ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों के लिए पहचान बनाने वाला नोएडा सड़के के स्विमिंग पूल बन जाने के लिए मशहूर होना चाहता हो। क्योंकि तमाम सड़कें तालाब में बदल गईं। इसी दौरान सेक्टर 95 फ्लाईओवर के पास एक एम्बुलेंस लगभग आधे घंटे तक सड़क पर भरे पानी में डूबी रहीं।

End of Feed