Noida: नोएडा पुलिस का अपराधियों के खिलाफ बड़ा क्रैकडाउन, 54 शातिर दबोचे गए, गांजा, शराब और और हथियार बरामद

नोएडा पुलिस ने जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध गांजा, देशी व हरियाणा मार्का शराब, चाकू और सट्टेबाजी का सामान बरामद हुआ है।

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से एक बड़ा विशेष अभियान चलाया है। इस व्यापक कार्रवाई के तहत पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 54 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा, देशी व हरियाणा मार्का शराब, अवैध चाकू (हथियार) और सट्टेबाजी से जुड़ा सामान बरामद किया गया है।

arrest noida

नोएडा पुलिस का अभियान (सांकेतिक चित्र)

विभिन्न थानों से 54 की गिरफ्तारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह अभियान जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया। बादलपुर, बिसरख, ईकोटेक-3, फेस-2, फेस-3, सूरजपुर, सेक्टर-142, सेक्टर-20, सेक्टर-24, सेक्टर-126, सेक्टर-49, फेस-1, बीटा-2 और जेवर थाना पुलिस ने अपने-अपने इलाकों में सघन चेकिंग कर आरोपियों को दबोचा। सेक्टर-24 पुलिस ने सुनील राम नाम के आरोपी को सट्टे का अवैध खेल संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। फेस-1 पुलिस ने नीरज ठाकुर नामक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़कर उसके पास से सट्टे की पर्चियां बरामद कीं।

End of Feed