Noida News: पार्कों में डर का खेल खत्म... कपल्स को ब्लैकमेल करने वाले गैंग का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Noida News: नोएडा पुलिस ने पार्क में कपल को ब्लैकमेल करने वाले गैंग का खुलासा किया है। जिसके तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पार्कों में बैठे कपल की फोटो खींचकर उन्हें डरा-धमका कर उनसे जबरन मोबाइल और पैसों की वसूली करते थे।

Noida News: नोएडा में पुलिस ने पार्कों में बैठे कपल की फोटो खींचकर उन्हें डरा-धमकाकर वसूली करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 12 चोरी और छीने हुए मोबाइल भी मिले हैं। इसके अलावा एक अर्टिगा कार, एक अवैध तमंचा और दो चाकू भी बरामद किए गए हैं। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सेक्टर-62 छोटा डी पार्क से तीनों आरोपियों को पकड़ा है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Noida arrest

गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

पार्क में बैठे कपल को बनाते थे शिकार

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान रितेश, गजेंद्र सोलंकी और पवन उर्फ गुंडी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अर्टिगा कार में सवार होकर नोएडा और आसपास के इलाकों में पार्कों में घूमते थे। वहां बैठे नए कपल की फोटो खींचकर उन्हें बदनाम करने की धमकी देते थे। जिसके बाद उन्हें डराकर मोबाइल फोन और नकदी वसूलते थे। आरोपी रात में सड़क पर अकेले चलने वालों को भी निशाना बनाते थे और उनसे मोबाइल व पैसे लूटते थे।

End of Feed