Noida में मामूली विवाद का खूनी अंजाम: चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Noida News: नोएडा सेक्टर 39 में स्थित सलारपुर गांव में एक मामूली विवाद को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गुस्से में आकर दूसरे युवक पर हमला कर दिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई है और परिवार ने पुलिस ने न्याय की मांग की है।

Noida News: उत्तर प्रदेश नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर गांव में एक मामूली विवाद के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार देर रात उस समय की है, जब दो युवकों के बीच ठेले पर मामूली बात पर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गुस्से में आकर दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Crime News

नोएडा में चाकू मारकर युवक की हत्या

मामूली विवाद में गई एक व्यक्ति कि जान

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोग और रिश्तेदार घटना से स्तब्ध हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

End of Feed