UP RERA ने 22 प्रोजेक्ट्स से हटाई रोक; फिर से शुरू होगा काम, अब रास्ता साफ

UP RERA News: उत्तर प्रदेश RERA ने सात जिलों के 22 अटके हाउसिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स को स्थगन सूची से बाहर कर दिया है। नोएडा और गाजियाबाद में 12 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है। इसके अलावा लखनऊ, आगरा, मेरठ, झांसी और हाथरस में भी प्रोजेक्ट्स को राहत दी गई है। जुलाई 2024 में दस्तावेजों की कमी के कारण ये प्रोजेक्ट्स स्थगित किए गए थे।

UP RERA Removed Projects From Abeyance List: उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) ने राज्य के सात जिलों में अटके 22 हाउसिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स को स्थगन सूची (Abeyance List) से बाहर कर दिया है। इससे 8,856 फ्लैट्स और कमर्शियल यूनिट्स पर फिर से निर्माण की राह साफ हो गई है। RERA की टीम ने इन प्रोजेक्ट्स के डॉक्यूमेंट्स की विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद यह अनुमति दी।

up rera news

स्थगन सूची से बाहर हुए 22 प्रोजेक्ट (सांकेतिक तस्वीर)

नोएडा-गाजियाबाद में 12 प्रोजेक्ट्स पर शुरू होगा काम

इन 22 प्रोजेक्ट्स में सबसे बड़ा हिस्सा नोएडा और गाज़ियाबाद का है। दोनों जिलों में कुल 12 प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें लगभग 7,700 हाउसिंग और कमर्शियल यूनिट्स शामिल हैं। नोएडा में Jaypee Greens Garden Isles, Jaypee Greens Orchards, Greenbay Golf Homes, Winsten Park-3, Grandprix Mega Suites और Galactic City जैसे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। वहीं गाज़ियाबाद में Officer City-2 Phase-2, Delhi-99, Vihaan Shopping Plaza, Shalimar City Phase-2, Saya S Class और GNB Phase-2 को फिर से निर्माण के लिए अनुमति मिली है।

End of Feed