UP Loksabha Election 2024: 40 डिग्री पर तापमान, गर्मी कर रही परेशान; ऐसे में कैसे बढ़े मतदान?

UP Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई अभियान चलाए गए थे। ऐसे में मौसम विभाग ने आज जिले के तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जाने का पूर्वानुमान लगाया है। बढ़ती गर्मी मतदान के लिए चुनौती बन गई है।

UP Loksabha Election 2024: यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन 8 सीटों में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट भी शामिल है। यहां मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा धूप-गर्मी भी तेज होती जाएगी। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आज शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जाने के अनुमान है। धूप की तपिश और तापमान मतदान प्रतिशत के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

UP Loksabha Election 2024

40 डिग्री पर तापमान में कैसे बढ़ेगा मतदान

बता दें कि इस साल की तुलना में लोकसभा चुनाव 2019 में गर्मी कम थी। लेकिन फिर भी मतदाता सुबह और शाम के समय ही वोटिंग के लिए आए थे। दोपहर 1 बजे के बाद बहुत कम लोगों को पोलिंग बूथ पर देखा गया था। ऐसे में इस साल बढ़ते तापमान के बीच वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना एक चुनौती से कम नहीं है। चिलचिलाती गर्मी में दोपहर के समय निकलना मुश्किल होता जा रहा है।

End of Feed