CM योगी का नोएडा दौरा, जेवर एयरपोर्ट की समीक्षा और मेदांता हॉस्पिटल का करेंगे उद्घाटन; ये है मिनट टू कार्यक्रम

सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट देंगे और साथ ही PM मोदी के प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियों का जायजा लेंगे और 2 बजे हेलीकॉप्टर से सेक्टर 113 पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे। हेलीपैड से रोड के जरिए सेक्टर 51 स्थित मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर उसका उद्घाटन करेंगे।

नोएडा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार यानी आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन शुरू होने के संबंध में तैयारियों की समीक्षा करेंगे और सेक्टर-50 में नवनिर्मित मेदांता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। अधिकारियों के मुताबिक, CM योगी आदित्यनाथ 12:50 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और करीब 2 घंटे एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण सहित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पदाधिकारियों संग बैठक भी करेंगे।

CM Yogi Adityanath Noida program Schedule

सीएम योगी नोएडा दौरे का कार्यक्रम शेड्यूल

अधिकारी एयरपोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट देंगे और साथ ही PM मोदी के प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियों का जायजा लेंगे और 2 बजे हेलीकॉप्टर से सेक्टर 113 पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे। हेलीपैड से रोड के जरिए सेक्टर 51 स्थित मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर उसका उद्घाटन करेंगे।

End of Feed