Noida Film City में पॉवर हाउस में घुसी बस, ड्राइवर घायल

यूपी के नोएडा 16 स्थित फिल्म सिटी के बाहर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बिजली घर में जाकर घुस गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।

नोएडा: नोएडा सेक्टर 16 A फिल्म सिटी के पास मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बस का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार अनियंत्रित बस दीवार तोड़ बिजली घर में घुस गई। बस की टक्कर से बिजली का खंभा भी टूट गया। इस हादसे में बिजली घर के बाहर खड़ी एक बाइक बस के नीचे आ गई, जिससे वो क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक, बाइक चालक को चोट आई है।

Noida Film City Bus Accident

बस एक्सीडेंट

थाना सेक्टर 20 इलाके के फिल्मसिटी का मामला है। इस तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से टैक्सी भी आई है, जिससे उससे काफी नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बस कैसे अनियंत्रित हुई इसका पता लगाया जा रहा है।

End of Feed