Gautam Buddh Nagar News: गौतमबुद्ध नगर में धारा-144 लागू, पुलिस ने निकाला मार्च; जानें वजह

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2024, 07:35 PM IST

गौतमबुद्ध नगर में आज से 26 अप्रैल तक के लिए धारा 144 लागू की गई। इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में मार्च भी निकाला।

Gautam Buddh Nagar News: यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में तीन अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल तक धारा-144 लागू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक धारा-144 लगाने का निर्णय लोकसभा चुनाव और आगामी त्योहार जैसे अलविदा जुमा, ईद तथा रामनवमी पर्व के चलते लिया गया है।

Noida Police

पुलिस ने किया मार्च।

अगल-अलग इलाकों में मार्च

इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर के अलग-अलग जोन में पुलिस बल, पैरामिलिट्री फोर्स, डॉग स्क्वॉड चेकिंग के साथ गश्त कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास पैदल मार्च किया जा रहा है। जिसके तहत भीड़, यातायात प्रबंधन और अन्य सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जा रहा है।

End of Feed