Saras Mela 2025: कला-संस्कृति का संगम सरस मेला; शॉपिंग, फूड और एंटरटेनमेंट का उठाएं लुत्फ

सरस आजीविका मेला आपके लिए लाएगा 400 प्रतिभाशाली महिला शिल्पकारों और 80 प्रेरणादायक महिला उद्यमियों की शानदार कृतियों का अद्भुत संगम है। 2021 में 3.83 करोड़, 2022 में 5.3 करोड़, 2023 में 9.21 करोड़ और 2024 में 14 करोड़ का व्यापार हुआ था।

Saras Mela 2025

सरस आजीविका मेला-2025

Saras Mela 2025: सरस आजीविका मेला-2025' का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगा। यह मेला विशेष रूप से परंपरा, कला, संस्कृति और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए आयोजित है। इस मेले का आयोजन नोएडा के सेक्टर 33 स्थित शिल्प हाट में किया गया है। इस मेले की मुख्य थीम "लखपति दीदी की निर्यात क्षमता का विकास" रखी गई है। इसमें 400 से अधिक लखपति दीदी अपने उत्पादों के साथ भाग लेंगी, जो इस मेले को और भी खास बनाएंगे।

इतने करोड़ रुपये का होगा व्यापार

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में 20 राज्यों से 80 उद्यमी गृहणियों का समूह प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजनों के स्टॉल लगाएगा। इसके अलावा, हैंडलूम, साड़ी, ड्रेस मैटेरियल, बिहार का कॉटन और सिल्क, उत्तर प्रदेश के होम डेकोर, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, सिक्किम सहित अन्य प्रदेशों के उत्पाद भी मेले में प्रदर्शित किए जाएंगे। अगर बीते साल के सरस मेले के बिजनेस आंकड़ों पर नजर डालें तो 2021 में 3.83 करोड़, 2022 में 5.3 करोड़, 2023 में 9.21 करोड़ और 2024 में 14 करोड़ का व्यापार हुआ था।

End of Feed