Noida में शेयर मार्केट के नाम पर चूना: रिटायर्ड इंजीनियर को निवेश का झांसा देकर 80 लाख की ठगी

Noida News: यूपी के गौतमबुद्ध नगर में एक रिटायर्ड इंजीनियर को शेयर मार्केट निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगों ने 80 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। ठगों ने पीड़ित से 10 अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाए और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है। यहां आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। इस बार साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त इंजीनियर (Retired Engineer) को अपना निशाना बनाया और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 80 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि जालसाजों ने पीड़ित से दस से अधिक बार अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवाई। साइबर ठगी का अंदाजा होने पर पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत साइबर अपराध थाने में मामला दर्ज किया गया और उसकी जांच शुरू की गई।

Cyber Crime

नोएडा में रिटायर्ड इंजीनियर के साथ 80 लाख की ठगी (फोटो - Canva)

निवेश में मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि नोएडा में रहने वाली एक बुजुर्ग इंजीनियर से अगस्त में एक व्यक्ति ने ‘व्हाट्सऐप’ पर संपर्क किया और शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया। उन्होंने बताया कि बातचीत के बाद पीड़ित को एक ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ में जोड़ा गया, जहां लोग निवेश पर मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती निवेश पर मुनाफा मिलने से बुजुर्ग भरोसे में आ गए और उन्होंने कुल 80 लाख रुपये विभिन्न खातों में भेज दिए।

End of Feed