Noida Sector 18 में सड़क पर गिरी रोड डिवाइडर पर लगी रेलिंग, बारिश का दौर जारी

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने जहांं लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं भारी बारिश के चलते परेशानियों का अंबार भी लग गया। NCR के प्रमुख शहर नोएडा के सेक्टर 18 में रोड डिवाइडर पर लगी रेलिंग्स गिर गई, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से ही लगातार बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में भारी बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर पानी भर गया है, जबकि कई तरह की अन्य परेशानियों से भी लोग दो-चार हो रहे हैं। बात दिल्ली से सटे नोएडा की है। यहां भारी बारिश के कारण सेक्टर 18 में सड़क के डिवाइडर पर लगाई गई रेलिंग गिर गई। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

noida railings collapsed

नोएडा सेक्टर 18 में रिलिंग्स गिरी

रेलिंग्स गिरने की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आधी सड़क पर बेरिकेड लगा दिया, ताकि किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो। इसके बाद क्रेन की मदद से सड़क पर गिरी रेलिंग्स को हटाने का काम किया जा रहा है।

End of Feed