खूनी पिच पर मौत का खेल, बल्ले से पीटकर ले ली युवक की जान; इतनी सी बात पर गरमाया था माहौल

Noida Crime: यूपी के नोएडा जिले में थाना सूरजपुर इलाके में गेंद लगने पर विरोध करने वाले युवक की क्रिकेट खेल रहे युवकों ने बल्ले से पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

उत्तर प्रदेश के थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित खंडहर में एक व्यक्ति का शव मिली है। जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर मालूम हुआ की इस युवक की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेल के दौरान गेंद लगने पर एक युवक ने विरोध किया, जिस पर गुस्साए युवकों ने उसकी बल्ले से पिटाई की। पुलिस ने बताया की पीड़ित घायल अवस्था में एक खंडहर में छुपा हुआ था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Crime News 2

ग्रेटर नोएडा में बल्ले से पीटकर ले ली युवक की जान

बल्ले से पीटकर युवक की हत्या

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोएडा के कस्बा सूरजपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक को गेंद लग गई थी। गेंद लगने का विरोध करने पर दो लोगों ने युवक को बल्ले से मारा। घायल हालत में युवक खंडहर में जाकर छिप गया। ताकी अन्य युवक उसे पकड़ न पाए। घायल अवस्था में खंडहरों में इस व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया।

End of Feed