नोएडा

नोएडा में बदले मौसम के मिजाज, इन दो दिन झमाझम बरसेंगे मेघ, बारिश से गिरेगा तापमान

Noida Weather Report: नोएडा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन शहर में बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से यहां तापमान में भी कमी आएगी।

Image

नोएडा में मौसम का हाल

Noida Weather Report: नोएडा के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा गया है। पहले जहां मौसम साफ होने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, वहीं अब मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जानकारी के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण नोएडा में भी मौसम बदलने लगा है।

एनसीआर में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 फरवरी को एनसीआर के क्षेत्र में तेज बारिश हो सकती है और इसके बाद न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज बारिश और तूफान की संभावना भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है।

ठीक इसी तरह, 20 फरवरी को भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है, साथ ही बारिश की संभावना भी जताई गई है। 21 फरवरी को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना बताई है। इसके बाद, 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही गड़बड़ी के चलते मौसम में इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। इस कारण अचानक एनसीआर में मौसम में बदलाव आ रहा है, जिससे दिन में तेज धूप और गर्मी के बीच सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है। एक बार फिर बारिश के बाद मौसम में नमी आ जाएगी, जिसके कारण सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास और भी ज्यादा हो सकता है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article