Noida में दंपति सहित क्रेन से कार को उठा ले गए पार्किंग संचालक, सामने आया दबंगई का Video

नोएडा सेक्टर-50 में पार्किंग संचालक दबंगई दिखाते हुए कार के अंदर बैठे बुजुर्ग दंपति सहित गाड़ी को क्रेन से उठा ले गए। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नोएडा में पार्किंग संचालकों की दबंगई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पार्किंग संचालक कार में बैठे बुजुर्ग दंपति सहित कार को क्रेन से उठा कर ले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-50 के पास से यह कार उठाई थी। कार उठाकर ले जा रहे लोगों का राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि नोएडा प्राधिकरण ने पार्किंग का ठेका एक ठेकेदार को दिया है। फिलहाल, ट्रैफिक पुलिस ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, लेकिन प्राधिकरण की तरफ से अभी तक पार्किंग संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

crane lift Parked Car in Noida

क्रेन से कार को उठा ले गए पार्किंग संचालक

End of Feed