Noida Traffic Advisory: अमित शाह की जनसभा आज, महेश शर्मा के लिए मांगेंगे वोट; जानें कहां है रूट डाइवर्जन

Noida Traffic Advisory: आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में नोएडा सेक्टर 33 ए के शिवालिक पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।

Noida Traffic Advisory: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में आज नोएडा सेक्टर-33ए में स्थित नोएडा हाट के पास शिवालिक पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद से भारी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। पुलिस ने जनसभा की पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को अधिकारियों ने जनसभा की जगह का निरीक्षण किया और तैयारी का जायजा लिया। जनसभा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए कई रास्तों पर डायवर्जन बनाया है। आज वीकेंड होने के कारण कई लोग परिजनों और दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बना रहे होंगे। यदि आप भी आज कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें।

Home Minister Amit Shah public meeting in Noida today

अमित शाह की जनसभा को ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आज नोएडा सेक्टर 33 ए के शिवालिक पार्क में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा में 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 15 राजपत्रित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ड्रोन कैमरे के साथ कई अन्य माध्यमों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। कई पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। 80 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। इसके साथ कई अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी यहां मौजूद रहेंगी। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

End of Feed