स्टूडेंट की पीट-पीटकर हत्‍या करने वाला 'दरिंदा' टीचर गिरफ्तार, यहां छिपा बैठा था

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 10:03 PM IST

Noida News: नोएडा के बंबावड़ा गांव के एक निजी स्‍कूल में छात्र की पीट-पीटकर हत्‍या करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने रिश्‍तेदार और दोस्‍तों के घर पर छिप कर बैठा था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी शिक्षक ने शुक्रवार को की थी छात्र की पिटाई, रविवार को हुई मौत
  • छात्र गांव के ही एक निजी स्‍कूल में था पांचवीं का छात्र
  • आरोपी को पुलिस ने उसके एक रिश्‍तेदार के घर से किया गिरफ्तार

Noida News: बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बंबावड़ गांव में स्थित एक स्‍कूल में पीट-पीटकर एक छात्र की जान लेने वाले दरिंदे शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने लिए आरोपी शिक्षक शोभरण अपने दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के यहां छिपता फिर रहा था। पुलिस ने आरोपी को उसके एक रिश्‍तेदार के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस अब शिक्षक से पूछताछ कर रही है। एसीपी बिसरख अरविंद कुमार ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शिक्षक को नोएडा से उसके एक रिश्‍तेदार के घर से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मृतक छात्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Noida News.

नोएडा में स्टूडेंट की पीट-पीटकर हत्‍या, दरिंदा शिक्षक गिरफ्तार।

नोएडा पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया था और बुधवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में स्‍वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने पर अन्‍य धाराएं जोड़ी जाएंगी।

End of Feed