नोएडा STF की बड़ी कार्रवाई; जमीन कब्जाने और धोखाधड़ी के मामले में कुख्यात बदमाश के 2 सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) की नोएडा इकाई ने मंगलवार रात कुख्यात गैंगस्टर के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर हुई, जिसमें आरोपियों पर धोखाधड़ी और जमीन कब्जाने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पहले से अपराधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

Noida News: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) की नोएडा इकाई ने जमीनों पर कब्जा करने वाले कुख्यात गैंगस्टर रणदीप भाटी गिरोह के दो बदमाशों को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी। नोएडा एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सोनू और वीरेंद्र पोसवाल के रूप में हुई है।

Noida STF arrested 2 Gang Members

कुख्यात बदमाश के 2 सदस्य गिरफ्तार

भरत लाल चौबे नामक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को एक शिकायत पत्र भेजा, जिसके आधार पर अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) ने मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मिश्रा के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत में उल्लेख किया कि उसने 2018 में मोमनाथल गांव में 200 गज का प्लाट खरीदा था और उस पर दो दुकानें बनाई थीं।

End of Feed