Noida News: एलिवेटेड रोड़ पर तीसरे चरण की मरम्मत का कार्य शुरू, बंद रहेगा रोड का बड़ा हिस्सा; यहां देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

Noida News: नोएडा एलिवेटेड रोड पर तीसरा चरण के मरम्मत का कार्य आज से शुरू किया गया। इसके चलते सेक्टर 61 से सेक्टर 31 तक का रोड बंद कर दिया गया है। इस बीच यातायात पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए रूट डायवर्जन तैयार किया है। आइए आपको उसके बारे में बताएं...

Noida News: नोएडा में एमपी टू एलिवेटेड रोड पर तीसरे चरण का मरम्मत का कार्य आज से शुरू किया गया। इसका आधे हिस्से को आज बंद हो गया है। बता दें कि एमपी टू एलिवेटेड रोड पर तीसरे चरण की मरम्मत का कार्य सेक्टर 61 से सेक्टर 31 तक किया जाएगा। रोड को पहले शनिवार को बंद किए जाने का फैसला लिया गया था। लेकिन, नोएडा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को कुछ कारणों के चलते मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया जा सका, जिसके बाद रोड आज से बंद किया जाएगा। बता दें कि एलिवेटेड रोड पर तीसरे चरण का मरम्मत कार्य आज से शुरू होगा और करीब एक सप्ताह के लिए इस रूट पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

Noida Sector 61 to Sector 31 elevated road will remain closed

एलिवेटेड रोड़ पर तीसरे चरण की मरम्मत का कार्य शुरू

एलिवेटेड रोड के बंद होने के कारण यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि सेक्टर 18 से सेक्टर 60 एलिवेटेड रोड की मरम्मत के चलते पहले से ही बंद है। यही कारण है कि अब सेक्टर 61 से सेक्टर 31 का एलिवेटेड रोड बंद होने से लोगों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान लोग एलिवेटेड रोड के नीचे से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।

End of Feed