Noida Accident: नोएडा में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से दो युवकों मौत

Noida Road Accident (नोएडा की खबर): नोएडा में बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे दो युवक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Noida Road Accident: यूपी के नोएडा में एक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Accident News

नोएडा में कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर

नोएडा में कहां हुआ सड़क हादसा

नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के निक्को मोड़ के पास एक बाइक पर सवार होकर युवक ड्यूटी पर जाने के लिए बाहर निकले थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी और यह हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई है।

End of Feed