Noida Police ने फार्म हाउस पर की छापेमारी, पार्टी में परोसा जा रहा था हुक्का और शराब; दो महिला सहित 13 गिरफ्तार

Noida News: नोएडा सेक्टर 135 में स्थित फार्म हाउस में अनियमित तरीके से आयोजित पार्टी की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो महिलाओं सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया और पार्टी से हुक्का और शराब की बोतले भी बरामद की।

Noida News: नोएडा सेक्टर 135 में स्थित एक फार्म हाउस पर नोएडा पुलिस ने छापेमारी की है। यहां बिना परमिशन के हुक्का बार व बीयर पार्टी चल रही थी। अनियमित तरीके से चल रही पार्टी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो महिलाओं सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पार्टी से शराब और बीयर की बोतल के साथ तंबाकू के डिब्बे व कई अन्य नशीले फ्लेवर वाले पदार्थ भी बरामद किए हैं।

Noida Police Raid

नोएडा पुलिस की फार्म हाउस पार्टी में छापेमारी

फार्म हाउस पार्टी में पुलिस की छापेमारी

उत्तर प्रदेश एडीसीपी नोएडा पुलिस मनीष कुमार मिश्रा ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पीएस एक्सप्रेसवे सीमा के सेक्टर 135 इलाके में पार्टी में अवैध तरीके से शराब आदि के सेवन की सूचना मिली थी। साथ ही उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पार्टी का आयोजन अनियमित तरीके से किया गया था। बड़े जोरों-शोरों से चल रही अवैध पार्टी पर पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची।

End of Feed