नोएडा में मॉडर्न पुलिसिंग की नई उड़ान; सेक्टर-63 में हाईटेक थाना, ई-मालखाना और 24x7 महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सेक्टर-63 में नए थाना भवन और जिले के पहले ई-मालखाने का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक थाना पूरी तरह से डिजिटल, पेपरलेस कार्यप्रणाली और हाई-स्पीड इंटरनेट से लैस है। साक्ष्यों के सुरक्षित भंडारण के लिए ई-मालखाना क्यूआर कोड आधारित प्रणाली से जुड़ा है, जिससे जांच प्रक्रिया और भी प्रभावी होगी।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिक सुविधा और पुलिसिंग के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-63 स्थित नए थाना भवन, आवासीय परिसर और जिले के पहले ई-मालखाने का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने थाना परिसर में पौधरोपण कर स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बना ये अत्याधुनिक थाना भवन मॉडल पुलिस स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है।

New police station building inauguration in Noida

नोएडा में नए पुलिस स्टेशन भवन का उद्घाटन

इसमें आधुनिक कार्यालय, साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष और रेस्ट रूम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह पूरी तरह से पेपरलेस कार्यप्रणाली, हाई-स्पीड इंटरनेट और ग्रीन एनर्जी से लैस है। इस थाने की सबसे बड़ी विशेषता इसका ई-मालखाना है, जो जिले का पहला डिजिटल मालखाना है। साक्ष्यों के वैज्ञानिक और सुरक्षित भंडारण के लिए इसे क्यूआर कोड आधारित प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे जांच अधिकारियों को तुरंत आवश्यक जानकारी मिल सकेगी।

End of Feed