Noida: नशीला पदार्थ बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, अफ्रीकी मूल के नौ नागरिक गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2023, 10:50 PM IST

Noida News: पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर स्वाट टीम और बीटा-2 की पुलिस ने अफ्रीकी मूल के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Noida News: गौतम बुद्ध नगर जिले में पुलिस और स्वाट (विशेष हथियार एवं रणनीति) टीम ने बुधवार को नशीला पदार्थ (एमडीएमए / नारकोटिक्स / मेथ) बनाने वाली एक फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए अफ्रीकी मूल के नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से करीब 200 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ तथा 100 करोड़ रुपये मूल्य की नशीला पदार्थ बनाने की सामाग्री एवं उपकरण बरामद किए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Noida Police busted Drug manufacturing factory

नोएडा पुलिस ने नौ अफ्रीकी नागरिकों को किया गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि एक सूचना के आधार पर स्वाट टीम और बीटा-2 की पुलिस ने अफ्रीकी मूल के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग ग्रेटर नोएडा में एक फैक्ट्री में अवैध रूप से नारकोटिक्स / एमडीएमए / मेथ तथा भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ बनाते थे।

End of Feed