नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते बेचने वाले गिरोह की पुलिस ने तोड़ी सप्लाई चेन

नोएडा पुलिस ने साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहे बैंक खातों की सप्लाई चेन को तोड़ते हुए एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए खाते खोलकर उन्हें साइबर अपराधियों को बेचा। इन खातों का इस्तेमाल डिजिटल ठगी, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड और सट्टेबाजी जैसे अपराधों में किया जा रहा था।

Noida News: नोएडा पुलिस ने साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों की सप्लाई चेन तोड़ते हुए एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। थाना फेस-3 पुलिस ने सेक्टर 66 की ग्रीन बेल्ट के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खोलते और उन्हें साइबर अपराधियों को उच्च कीमत पर बेचते थे। इन खातों का इस्तेमाल डिजिटल ठगी, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, सट्टेबाजी और अन्य साइबर अपराधों में किया जाता था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरुण प्रताप सिंह (35), सार्थक गुप्ता (20), अर्थव दीक्षित (19) और मोनू यादव (25) के रूप में हुई है।

Noida Police Bust Major Cyber Fraud Network (Symbolic Photo: Canva)

नोएडा पुलिस ने बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का किया भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपी मैनपुरी जिले के निवासी हैं और उनके खिलाफ विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 7 डेबिट कार्ड, एक चेक बुक और सफेद रंग की बलेनो कार जब्त की है। जांच में पता चला कि ये लोग फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके विभिन्न बैंकों में खाते खोलते थे। मोनू यादव इस पूरे नेटवर्क में सप्लायर की भूमिका निभा रहा था। एक खाते की पूरी किट, जिसमें चेकबुक, डेबिट कार्ड और सिम कार्ड शामिल होते थे, जो गरीब या अनजान लोगों से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर तैयार की जाती थी और फिर इसे साइबर अपराधियों को बेच दिया जाता था।

End of Feed