Noida News: चिल्ला लालबत्ती से ओखला पक्षी विहार तक ट्रैफिक पर रोक, जान लें पूरी एडवाइजरी

Noida News: सावन के पहले दिन से शुरू हुई कांवड़ यात्रा को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने चिल्ला लालबत्ती से ओखला पक्षी विहार तक वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। इस स्थान पर केवल कांवड़िए या शिविर लगाने वाले लोग ही जा सकते हैं।

Noida News: कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है। 22 जुलाई को सावन शुरू होने के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। इसे ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कावड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बीच कई मार्गों को वाहनों के लिए बंद किया गया है और कई मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। आइए आपको पूरा व्यवस्था के बारे में बताएं -

Traffic Advisory.

चिल्ला लालबत्ती से ओखला पक्षी विहार तक ट्रैफिक पर रोक

कालिंदी कुंज जाने वाला मार्ग रहेगा बंद

कांवड़ियों को सुविधा देने के लिए कालिंदी कुंज जाने वाले मार्ग को मालवाहक वाहनों के लिए बंद किये जाने का फैसला लिया गया था। इस फैसले के अनुसार, आज यानी 26 जुलाई से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इतना ही नहीं कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए चिल्ली लालबत्ती से ओखला पक्षी विहार के प्रवेश द्वार तक सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

End of Feed