Noida News: नोएडा में प्लॉट बेचने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 30, 2024, 07:00 PM IST

नोएडा में प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि वह करोड़ों की धोखाधड़ी कर चुका है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग और धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को प्लॉट दिलाने के नाम पर अब तक करोड़ों रुपए की चपत लगा चुका है। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। उस पर धोखाधड़ी और 420 के कई मामले दर्ज हैं।

arrests

सांकेतिक फोटो।

भोले-भाले लोगों को बनाता था शिकार

पुलिस के मुताबिक, नोएडा जैसे शहर में प्लॉट के नाम पर भोले-भाले लोग उसे लेने के लिए तुरंत तैयार हो जाते हैं। इसलिए, ऐसे शातिर ठग आसानी से लोगों से लाखों-करोड़ों ऐंठ कर गायब हो जाते हैं।

End of Feed