Noida: मिलिए नोएडा के महाठग गोल गप्पे वाले से, लाखों की ठगी कर लोगों को खिला रहा था चाट

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Nov 3, 2022, 06:34 PM IST

Noida Police: नोएडा में एक गोल गप्पे बेचने वाला शातिर ठग निकला। उस पर राजस्थान में ठगी के मामले दर्ज थे। नोएडा की पुलिस की सहायता से राजस्थान पुलिस ने आरोपी गोल गप्पे वाले को गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान पुलिस आरोपी को अपने साथ राजस्थान ले गई। राजस्थान की सीकर पुलिस को आरोपी शातिर ठग की कई दिनों से तलाश थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा के थाना सेक्टर 39 से पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पकड़े गए गोल गप्पे वाले पर राजस्थान में दर्ज हैं धोखाधड़ी के मामले
  • आरोपी को नोएडा पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर राजस्थान ले गई पुलिस

Noida News: नोएडा पुलिस की सहायता से राजस्थान पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को नोएडा के थाना सेक्टर 39 से गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान पुलिस अचानक सेक्टर 39 थाने पर पहुंच गई। इसके बाद नोएडा पुलिस की मदद से सेक्टर 37 के पास से एक गोलगप्पे वाले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने जिस गोल गप्पे वाले को गिरफ्तार किया, वह राजस्थान के सीकर में लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के बाद फरार हो गया था।

Noida Crime

लाखों की ठगी करने वाला नोएडा में बेच रहा था गोल गप्पे, गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, राजस्थान पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी अपनी पहचान छुपाकर नोएडा में रह रहा था। वह गोल गप्पे बेचने का काम किया करता था। राजस्थान पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ लेकर चली गई।

End of Feed