Noida: दोस्त की नाबालिग बहन पर डोली दगाबाज की नियत, हैवानियत करने वाला ऐसे आया पकड़ में

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 05:21 PM IST

Noida Police Action: नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक नाबालिग से रेप के आरोपी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग लड़की को किसी बहाने से अपने साथ ले गया था। इसके बाद रेप जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पकड़ा गया रेप का आरोपी पीड़िता के भाई का दोस्त भी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा की फेस-3 थाना की पुलिस ने की कार्रवाई
  • पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया था रेप का मामला
  • आरोपी नाबालिग के घर आता-जाता रहता था

Noida News: नोएडा में जिस तरह से रेप के मामले सामने आ रहे हैं उसी तरह पुलिस ने भी आरोपियों की धर-पकड़ तेज कर दी है। नोएडा पुलिस ने एक नाबालिग से रेप के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल नाम के युवक के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटा रही है।

Noida Crime

नोएडा में नाबालिग से रेप के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि, पकड़ा गया आरोपी हसनपुर जिला अमरोहा का रहने वाला है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाने फेस-3 में मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राहुल को सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed