Noida News: यमुना एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भीषण सड़क हादसा, सेना के जवान की मौत, 9 लोग गंभीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 10:58 PM IST

Noida News: यमुना एक्सप्रेस वे पर रबूपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस और ट्रक के बीच जबरदस्‍त टक्कर हो गई। इस हादसे में आर्मी के एक जवान की मौत हो गई, वहीं 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. तेज रफ्तार बस ने ट्रक में पीछे से मारी टक्‍कर
  2. टक्‍कर के बाद बस रेलिंग तोड़कर नीचे चली गई
  3. बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया

Noida News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस और एक ट्रक के बीच जबरदस्‍त टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर के बाद बस रेलिंग तोड़ते हुए सड़क के नीचे चली गई, हालांकि गनीमत यह रही की बस गड्ढे में नहीं पलटी। घटना के बाद बस के शीशे तोड़ कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में बस सवार सेना के एक जवान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह सड़क हादसा नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुआ।

16.

यमुना एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भीषण सड़क हादसा।

बताया जा रहा है कि, यह डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर से चली थी और यह लुधियाना जा रही थी। घटना के समय इस बस में 70 यात्री सवार थे, ये सभी गोरखपुर से बस में सवार हुए थे। नोएडा पुलिस के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और सुबह के समय खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव के नजदीक पहुंचने पर इसने आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक में पत्थर भरे थे, जिसके कारण बस आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई और टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे के किनारे लगे क्रैश बीम बैरियर को तोड़ती हुई नीचे चली गई। हादसे के समय ज्‍यादातर यात्री सो रहे थे। टक्‍कर होते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई।

End of Feed