Noida Crime: नोएडा में डिलीवरी ब्वॉय की सड़क हादसे में मौत के मामले में एक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 09:14 PM IST

Noida Police: नोएडा पुलिस ने जज की गाड़ी से हुई मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की रात एक फूड डिलीवरी ब्वॉय की हादसे में जान चली गई थी। सेक्टर-113 की पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जज के बेटे ने भी अपने दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • जज के बेटे से उसके दोस्तों ने घूमने के लिए ली थी कार
  • रविवार रात परथला गोल चक्कर के पास हुआ हादसा
  • फूड डिलीवरी ब्वॉय की हादसे में हो गई है मौत

Noida News: गौतमबुद्धनगर जिले के सेक्टर - 113 थाना क्षेत्र में जज की स्टिकर वाली एक तेज रफ्तार कार ने एक डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी थी। हादसे में टक्कर लगने से डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय एक लॉ के छात्र को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

Noida Crime (1)

नोएडा में जज की गाड़ी से टक्कर लगने के बाद मौत के प्रकरण में एक गिरफ्तार

बता दें कि ,एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय उस कार में दो और लॉ के छात्र सवार थे जो फरार हो गए हैं। उनके अनुसार तीनों ही न्यायालय के एक जज के बेटे के मित्र थे। उन्होंने गाजियाबाद जाने के लिए उससे कार मांगी थी।

End of Feed