Noida: नए साल को लेकर नोएडा पुलिस ने तैयार किया मास्टर प्लान, आसमान से नजर रखेंगे 24 ड्रोन, जमीन पर...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 10:55 PM IST

Noida: न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुडदंग मचाने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए नोएडा पुलिस ने मास्‍टर प्‍लान तैयार कर लिया है। पूरे जिले की पुलिस 31 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक हाई अलर्ट पर रहेगी। इस दौरान 24 ड्रोन के माध्‍यम से पुलिस आसमान से नजर रखेगी, वहीं 2500 पुलिसकर्मी जमीन पर तैनात रहेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस कमिश्‍नर ने उच्‍च अधिकारियों के साथ बनाया मास्‍टर प्‍लान
  • 24 घंटे नोएडा पुलिस रहेगी हाई अलर्ट पर, 2500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
  • हुडदंग मचाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की नजर

Noida: न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले लोगों के लिए नोएडा पुलिस ने अपना मास्‍टर प्‍लान तैयार कर लिया है। 31 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक नववर्ष को ध्‍यान में रखकर सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। नए साल से जश्‍न के दौरान आसमान से लोगों पर नजर रखने के लिए नोएडा पुलिस को 24 ड्रोन दिए गए है। इन ड्रोन के माध्यम से पुलिस पूरे जिले की निगरानी करेगी। इसके अलावा जमीन पर नश में धुत लोगों पर नकेल कसने और कार्रवाई के लिए 2500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

noida police

अधिकारियों के साथ बैठक करती पुलिस कमिश्‍नर

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण बीते दो साल लोग खुलकर न्‍यू ईयर का जश्‍न नहीं मना सके थे, लेकिन इस बार वायरस का संक्रमण कम होने के कारण हर जगह नए साल का जश्न धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नोएडा शहर में मौजूद 50 से अधिक क्‍लब, बार और डिस्‍क भी नए साल का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ने का अंदेशा है। ऐसे में जिले के अंदर किसी भी प्रकार की अशांति या हुड़दंग से निपटने के लिए नोएडा पुलिस पुख्‍ता तैयारी करने में जुटी है।

End of Feed