Noida News: गाड़ी से सामान चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, टायर पंचर बताकर कर देती थी माल पार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 03:32 PM IST

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला कार चालकों को पंचर गाड़ी बताकर सामान चोरी करने वाली गैंग की सदस्य है। पुलिस ने एक मामले की जांच-पड़ताल करते हुए गैंग की सदस्य को पकड़ा है। महिला चोर के अन्य साथियों की पुलिस को तलाश है। आरोपी महिला के पास से एक चोरी का बैग बरामद हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा की सेक्टर-58 थाना पुलिस ने की कार्रवाई
  • कार सवारों को निशाना बनाने वाले गैंग की सदस्य है गिरफ्तार महिला
  • महिला चोर के अन्य फरार साथियों की पुलिस को तलाश

Noida News: नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला अपने गैंग के साथ मिलकर रोड पर चलने वाले कार सवारों से गाड़ी पंचर होने की बात कहकर गाड़ी से सामान चोरी कर लेती थी। महिला जब भी कार पंचर की बात कहती थी तो कार सवार चालक उतर कर टायर देखने लगता था। इसी बीच महिला गाड़ी के अंदर रखे सामान को बड़ी तत्परता से चुरा लेती थी। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से एक लैपटॉप का बैग बरामद किया है।

Noida Police

गाड़ी से सामान चोरी करने वाली महिला को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि, कुछ दिनों पहले महिला ने अपने गैंग के साथ मिलकर एक वारदात को अंजाम दिया था। उसी मामले की छानबीन में महिला पकड़ी गई है। इसके कुछ अन्य साथी भी गैंग में शामिल हैं, जो अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस को गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश है।

End of Feed