Noida Crime: कॉलेज में सीनियर को नहीं बोला 'सर' तो तोड़ डाली जूनियर की हड्डी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 01:22 PM IST

Noida Police: नोएडा के सेक्टर-58 स्थित एक बड़े कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां पर एक जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा गया। उसके कंधे की हड्डी टूट गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि, सीनियर छात्रों के एक गुट ने रैगिंग के दौरान ‘सर’ न बोलने पर जूनियर छात्र से मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा के सेक्टर-58 थाना इलाके के एक कॉलेज का मामला
  • जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती
  • कॉलेज प्रबंधन ने चार छात्रों को किया सस्पेंड

Noida News: नोएडा के सेक्टर-58 थाना इलाके में एक बड़े कॉलेज में रैगिंग का एक प्रकरण सामने आया है। जिसमें जूनियर छात्र को सीनियर छात्रों ने इस कदर बेरहमी से पीटा कि, वह अस्पताल में भर्ती हो गया। कॉलेज में एक जूनियर छात्र की उसके सीनियर छात्रों ने रैगिंग की थी। जूनियर छात्र के कंधे की हड्डी टूट गई है। बताया जा रहा है कि, उसका जुर्म बस इतना था कि उसने सीनियर छात्रों को ‘सर’ नहीं बोला था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Noida Crime.

नोएडा में कॉलेज के सीनियर ने मामूली बात पर तोड़ दी जूनियर के कंधे की हड्डी

बता दें कि, पीड़ित छात्र बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। पीड़ित छात्र और उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले में कॉलेज प्रशासन ने चार आरोपी छात्रों को निलंबित करते हुए हॉस्टल से भी निकाल दिया है।

End of Feed