Noida: चोरी के एक फोन ने खोला छह महीने पुराना गैंगरेप कांड, जानिए कैसे पुलिस को मिली सफलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 09:38 PM IST

Noida: एक मोबाइल के माध्‍यम से गैंगरेप के आरोपी को पकड़ने में नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यह वारदात बीते साल जुलाई माह में हुआ था। दो आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता का मोबाइल और पर्स भी अपने साथ ले गए थे। करीब छह माह बाद जैसे ही एक आरोपी ने 2 जनवरी को मोबाइल ऑन किया, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी रिश्‍ते में हैं जीजा-साले, एक आरोपी अभी फरार
  • छह माह बाद 2 जनवरी को आरोपी ने मोबाइल किया ऑन
  • दोनों आरोपी फेज 2 में चलाते हैं चाय की दुकान


Noida: नोएडा पुलिस को गैंगरेप के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। बीते साल जुलाई माह में हुए गैंगरेप के मामले में नोएडा पुलिस छह माह बाद एक मोबाइल के माध्‍यम से आरोपी तक पहुंची और उसे दबोच लिया। दरअसल, आरोपी गैंगरेप की शिकार महिला का मोबाइल वारदात के बाद अपने साथ ले गए थे। घटना के बाद से यह मोबाइल बंद पड़ा था। पुलिस लगातार आरोपियों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। 2 जनवरी को आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल ऑन कर दिया। मोबाइल के चालू होते ही पुलिस ने आरोपी को ट्रैक कर दबोच लिया।

Noida police

गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नोएडा पुलिस ने अपनी इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि, जुलाई 2022 में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि, आरोपी वारदात के बाद उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे। घटना के बाद से भी पुलिस ने पीड़िता के मोबाइल को ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन आरोपी मोबाइल को ऑन नहीं कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बीते 2 जनवरी को पीड़िता का मोबाइल ऑन कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को नोएडा सेक्टर -88 के फूलमंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। वहीं, आरोपी की पहचान, जयवंत और अभय के तौर पर हुई है, दोनों आरोपी रिश्‍ते में जीजा साले हैं।

End of Feed