Noida Police News: अजब गजब! बकरियों के चक्कर में फस गई नोएडा पुलिस, एनिमल शेल्टर होम से 110 बकरे-बकरियां गायब

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 06:49 PM IST

Noida Crime: नोएडा पुलिस एक अजीबोगरीब मामले में फंसती नजर आ रही है। नोएडा पुलिस ने बकरे - बकरियों से भरे पिकअप को जब्त किया था। सभी 110 बकरे - बकरियों को एनिमल शेल्टर होम में रखवाया गया था। अब कोर्ट ने पशु मालिक को बकरे-बकरियों को सौंपने का आदेश दिया है। नोएडा पुलिस ने जब शेल्टर होम के मैनेजर से बकरे-बकरियों के विषय में कहा तो उसने सभी 110 बकरे- बकरियों के मर जाने की बात कही। अब मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्टर- 20 की कोतवाली पुलिस ने जब्त किया था बकरे-बकरियों को
  • जिला न्यायालय ने पशुओं के मालिक को बकरे-बकरियों को सौंपने का दिया आदेश
  • एनिमल शेल्टर होम के मैनेजर ने सभी जब्त बकरे-बकरियों के मरने की कही बात

Noida News: नोएडा के एनिमल शेल्टर होम से 110 बकरे और बकरियों के गायब होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, जून 2021 में सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान 110 बकरे और बकरियों से लदे पिकअप वाहन को जब्त किया था। जिसके बाद पकड़े गए बकरे और बकरियों को पुलिस ने सेक्टर-94 स्थित एनिमल शेल्टर होम भेजवा दिया था।

Noida Police News

नोएडा में एनिमल शेल्टर होम से गायब हो गए बरामद किए गए 110 बकरे-बकरियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, मामले की सुनवाई करते हुए जिला न्यायालय ने सेक्टर-20 पुलिस को आदेश जारी किया है कि, वह सभी जानवरों को उनके मालिक को तत्काल रूप से सुपुर्द कर दें। वहीं जिला न्यायालय के आदेश की कॉपी नोएडा पुलिस के पास पहुंच गई है। इसके बाद पुलिस ने एनिमल शेल्टर हाउस से संपर्क किया। सेक्टर-94 स्थित एनिमल शेल्टर होम के मैनेजर ने पुलिस को अजबोगरीब जवाब देकर बकरे-बकरियों को लौटाने से इन्कार कर दिया। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू की तो शेल्टर होम प्रबंधक ने जवाब दिया कि, सभी बकरे और बकरियों की मौत हो गई है। वह इसे लौटाने में अब असमर्थ है।

End of Feed