Noida News: नया साल आने में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। नए साल के मौके पर नोएडा में खूब सेलिब्रेशन होगा और पार्टी होगी। अगर आप नोएडा में रहते हैं और नोएडा में ही नए साल की पार्टी करने वाले हैं तो आपको कुछ नियम जान लेना जरूरी है। इन नियमों की अनदेखी से बाद में दिक्कत होगी और आपका मजा आप के लिए ही सजा बन जाएगा। नोएडा प्रशासन ने संदिग्ध जगहों से शराब खरीदने या पीने को लेकर एक एडवाइजरी जारी कर दी है। बिहार और अन्य राज्यों में जहरीली शराब कांड को देखते हुए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
नोएडा में नए साल पर शराब पार्टी को लेकर प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
बता दें कि, जिला आबकारी अधिकारी आरबी सिंह के अनुसार, लोगों को अवैध दुकानदारों से शराब नहीं खरीदने की एडवाइजरी जारी की गई है। इस तरह की शराब में मेथिल एल्कोहल पाया जाता है। जो कि सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस तरह की शराब पीने से लोगों की आंख खराब हो सकती है। कई बार तो शराब पीने वाले की मौत भी हो जाती है। जिला प्रशासन इसके खिलाफ एक अभियान चला रहा है। इसके तहत अवैध शराब बनाने वालों और उसे खरीदने वालों को पकड़ा जा रहा है।
