Noida Greenfield Expressway: चोला रेलवे स्टेशन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बनेगा एक्सप्रेसवे, जानिए क्या होंगे फायदे ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2023, 06:09 PM IST

Noida Greenfield Expressway: यमुना अथॉरिटी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर चोला रेलवे स्टेशन तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है, जिसकी लम्बाई करीब 16 किमी तक होगी, जिसे रेलवे और रोड कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

Noida Greenfield Expressway: देश भर में रोड कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए जोरों से काम चल रहा है। हर राज्य में कहीं न कहीं एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब यमुना अथॉरिटी ने भी बड़ा फैसला लिया है। प्राधिकरण ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर चोला रेलवे स्टेशन तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है, जिसकी लम्बाई करीब 16 किमी तक होगी। इस ऐलान के साथ ही दो ख़ास बात सामने आई हैं, पहली ये है कि यमुना अथॉरिटी इस एक्सप्रेसवे को अपने फंड से तैयार कराएगी और दूसरी ये है कि एक्सप्रेसवे को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से भी कनेक्ट किया जाएगा।

Noida Greenfield Expressway, Noida Expressway, Noida News

एक्सप्रेसवे (सांकेतिक चित्र)

चोला से एयरपोर्ट तक रेलवे लाइन बिछाने का भी है टारगेट

इस एक्सप्रेस वे के निर्माण से पहले यमुना अथॉरिटी ने एक स्टडी रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि अधिकतम 20 दिनों में यह रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। वहीं, चोला से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक रेलवे लाइन को बिछाने का लक्ष्य भी है। जिसकी रिपोर्ट तैयार होते ही रेल मंत्रालय भेजी जाएगी। बता दें कि एक्सप्रेसवे और रेलवे लाइन दोनों को बराबर बनाए जाने की बात कही जा रही है।

End of Feed