Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के आवंटित प्लाट की होगी समीक्षा, खाली जमीनों के आवंटन होंगे कैंसल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 9, 2024, 03:58 PM IST

नोएडा-ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में लंबे समय से खाली पड़े प्लाट के आवंटन निरस्त किए जाएंगे। जिन प्लाट पर तय प्रावधान के अनुसार न्यूनतम निर्माण कार्य भी पूरा किया गया है। उन्हें कंप्लीशन और फंक्शनल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

Noida News: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आईटी, उद्योग व संस्थागत आवंटन की समीक्षा की। चेयरमैन ने कहा कि आईटी, उद्योग व संस्थागत के जो आवंटी लंबे समय से खाली भूखंड लेकर बैठे हैं, उन भूखंडों पर बिल्डिंग बनाकर कंप्लीशन और फंक्शनल नहीं कर रहे हैं, उनका आवंटन निरस्त कर दिया जाए। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि जिन आवंटियों ने तय प्रावधानों के मुताबिक न्यूनतम निर्माण भी पूरा कर लिया है, उनसे न्यूनतम औपचारिकताएं पूरी कराकर कंप्लीशन और फंक्शनल सर्टिफिकेट जारी करें। आईडीसी ने इसके लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को शिविर लगाने के निर्देश दिए।

noidaa

लंबे समय से खाली पड़े प्लॉट पर होगा एक्शन

आईडीसी व चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने सोमवार शाम करीब छह बजे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों प्राधिकरण के आईटी, उद्योग व संस्थागत आवंटनों की समीक्षा की। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आईटी, उद्योग व संस्थागत निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में सभी विभागाध्यक्षों ने चेयरमैन को इनसे जुड़े आवंटनों की ताजा स्थिति से अवगत कराया।

End of Feed