Noida: नोएडा के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। अब जेवर एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक मेट्रो की कनेक्टिविटी होनी है। इसे लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और यमुना प्राधिकरण की बैठक हुई। इस मौके पर डीएमआरसी की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से नॉलेज पार्क तक मेट्रो लाइन की डीपीआर बनाने का अनुबंध हुआ।
नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट तक मेट्रो की होगी कनेक्टिविटी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बता दें कि, करीब 37 किमी लंबे ट्रैक पर अलग से लाइन बिछेगी। जानकारी के मुताबिक, डीएमआरसी की ओर से इसका डीपीआर प्राधिकरण में पहले ही प्रोजेक्ट किया जा चुका है। अब इस पर प्राधिकरण बोर्ड का अनुमोदन भी मिल चुका है। डीएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक, दो अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की क्नेक्टिविटी आपस में होने के चलते यूपी सहित दिल्ली, हरियाण व राजस्थान के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। अब तक लोगों को नोएडा के एयरपोर्ट के सफर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
