Noida-Ghaziabad Weather Forecast Today: आज नहीं बरसेंगे मेघ, साफ रहेगा आसमान, दिन में धूप खिलने के भी आसार

Noida-Ghaziabad Weather Forecast Today, 4th March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Noida Main: गाजियाबाद और नोएडा में रविवार को हल्की बारिश हुई। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। आज यहां पर मौसम साफ रहने वाला है।

Noida- Ghaziabad Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: इन दिनों मौसम के मिजाज बदले हुए से हैं। मार्च की शुरुआत से ही बारिश का सिलसिला कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। रविवार को भी नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के इलाके में हल्की बारिश देखने को मिली। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि आज यहां पर बारिश होने के आसार नहीं है। नोएडा में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है और पूरे दिन आज आसमान साफ रहने वाला है। ऐसा ही मौसम आज गाजियाबाद में भी देखने को मिल सकता है।

Sunny Day

नोएडा गाजियाबाद में आज का मौसम

नोएडा में आज मौसम

नोएडा में रविवार को हल्की बारिश देखने को मिली। इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज नोएडा के मौसम में बदलाव रहेगा। आज बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है और आज हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। नोएडा में मंगलवार को ऐसा ही मौसम रहने वाला है, जिसके बाद बुधवार से आसमान में अच्छी धूप निकेलगी।

End of Feed