Noida News: गौतमबुद्ध नगर की कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर-18 में अवैध हुक्का बार के संचालकों को पकड़ा है। पुलिस ने जिस समय दबिश दी, उस दौरान रेस्टोरेंट में 12 से अधिक युवक और युवतियां हुक्का पी रहे थे। पुलिस को देखते ही ये सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान सभी को हिदायद देने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं हुक्का चलाने वाले संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चलाते तीन को पकड़ा
बता दें कि रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। आरोपियों की पहचान विकास यादव , उत्तम और आमिर के रूप में की गई है। इनके पास से 2 फ्लेवर्ड हुक्का, 2 देशी चिलम, 6 काले रंग के हुक्का पाईप एवं 01 म्यूजिक बैंड बरामद कर लिया गया है।
