Noida News: क्या ट्रांसपोर्ट नगर के भूखंड का हो सकेगा ट्रांसफर? नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 8, 2024, 10:29 AM IST

Noida News: नोएडा के ट्रांसपोर्ट नगर में 501 भूखंड आवंटित किए गए थे। इन भूखंड़ों को किराये पर देने और ट्रांसफर पर रोक है। लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर प्राधिकरण भूखंड के ट्रांसफर और किराये की प्रक्रिया के लिए एक प्रस्वात तैयार कर रहा है, जिसे अगली बोर्ड मीटिंग में पेश किया जाएगा।

Noida News: नोएडा प्राधिकरण द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में 501 भूखंड आवंटित किए गए थे। इन भूखंडों को किराए पर देने या किसी अन्य को ट्रांसफर करने पर पूरी तरीके से रोक लगी हुई थी। भूखंड ट्रांसफर पर लगी रोक के इस नियम को लेकर काफी दिनों से विरोध चल रहा था। विरोध को देखते हुए अब नोएडा प्राधिकरण अपनी अगली बोर्ड बैठक में इस पर एक प्रस्ताव रखने जा रहा है कि क्या यह भूखंड ट्रांसफर और किराए पर दिए जा सकते हैं या नहीं।

Noida

ट्रांसपोर्ट नगर के भूखंड के ट्रांसफर को लेकर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक में रखेगा प्रस्ताव

ट्रांसपोर्ट नगर के भूखंड का ट्रांसफर

बता दें कि ट्रांसपोर्ट नगर के भूखंड पर ट्रांसफर चार्ज लेकर किसी अन्य के नाम ट्रांसफर करने का प्रावधान बनाया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बनाए जा रहे प्रस्ताव के तहत आवंटन के पांच साल पूरे होने के बाद भूखंड को ट्रांसफर और किराया पर दिए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। भूखंड के ट्रांसफर के लिए मूल मालिक को प्राधिकरण की शर्तों का पालन करना होगा। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा ट्रांसफर और किराया दर भी तय की जा रही है, ताकि इससे प्राधिकरण को राजस्व मिल सके।

End of Feed