Noida Authority 338 फ्लैट्स की कर रहा सेल, 45 लाख रुपए से शुरू होगी कीमत, जानें- कीमत समेत सभी जरूरी डिटेल

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 2, 2023, 06:36 PM IST

Noida Authority is Selling Flats: नोएडा अथॉरिटी ने घोषणा की है कि लोग इन फ्लैट्स के लिए 2 जनवरी से 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इनमें कम आय वर्ग (एलआईजी), मध्यम आय वर्ग (एमआईजी), उच्च आय वर्ग (एचआईजी) के फ्लैट शामिल हैं। कुछ डुप्लेक्स फ्लैट भी इस सेल का हिस्सा हैं।

Noida Authority is Selling Flats: नगर विकास प्राधिकरण (City Development Authority) कई सेक्टरों में 338 फ्लैट्स (Flats) बेच रहा है। वहीं अगर आप एक घर खरीदना चाह रहे हैं, तो आपको सेल की डिटेल की जांच अवश्य करनी चाहिए। लेटेस्ट ऑफर उन लोगों के लिए एकदम सही है जो दिल्ली (Delhi) की भीड़-भाड़ से दूर एक घर खरीदना चाहते हैं और अपने आवास परिसर के अंदर व्यवस्थित पार्किंग की जगह चाहते हैं।

Noida Authority is Selling Flats

नोएडा अथॉरिटी 338 फ्लैट्स की कर रहा सेल। (सांकेतिक फोटो)

नोएडा अथॉरिटी ने घोषणा की है कि लोग इन फ्लैट्स के लिए 2 जनवरी से 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इनमें कम आय वर्ग (एलआईजी), मध्यम आय वर्ग (एमआईजी), उच्च आय वर्ग (एचआईजी) के फ्लैट शामिल हैं। कुछ डुप्लेक्स फ्लैट भी इस सेल का हिस्सा हैं। बिक्री पर वे फ्लैट्स हैं, जिन्हें बेचा नहीं जा सका या उनके मालिकों द्वारा सरेंडर किया गया था और नोएडा सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 71, सेक्टर 73, सेक्टर 82, सेक्टर 93, सेक्टर 99, सेक्टर 118 और सेक्टर 135 में स्थित हैं।

End of Feed